आशा से भरे संदेश साझा किए रिया चक्रवर्ती ने

[object Promise]

मुंबई।बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ आशा से भरे संदेश को साझा किया है। उन्होंने कवि रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं का संग्रह ‘गीतांजलि’ पढ़ते हुए पीले रंग के कुर्ते में खुद की एक तस्वीर साझा की। उसने लिखा, “सवाल और रोना। ओह, कहां? हजारों धाराओं के आंसू में बह गए और फिर दुनिया के आश्वासन ने बहला लिया।मैं हूं! -रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि।”

मिनटों के भीतर, उनकी करीबी दोस्त शिवानी दांडेकर ने ‘लव यू’ के साथ् एक दिल वाले इमोजी पोस्ट किया। अपने कथित प्रेमी और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर रिया बहुत नियमित नहीं रही हैं।

सुशांत के परिवार ने उनपर आत्महत्या के लिए उकसाने और दिवंगत अभिनेता के फंड से पैसा निकालने का आरोप लगाया गया था। सुशांत की मौत के मामले में ड्रग से जुड़ी जांच के सिलसिले में उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

इस बीच, अभिनेत्री अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म चेहरे का हिस्सा है। सुशांत की मौत के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।

अभिनेत्री फिल्म के पहले पोस्टर और टीजर से गायब थीं, जिसके बाद उन्हें परियोजना से निकाले जाने की अफवाहों ने जन्म लिया। हालांकि, वह ट्रेलर का हिस्सा हैं।

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित ‘चेहरे’ में अन्नू कपूर, रघुबीर यादव, क्रिस्टेल डिसूजा और रघुबीर यादव भी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *