रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
मुसाफिरखाना। धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान क्रय ऑनलाइन पंजीयन ना होने के चलते व क्रय केंद्रों पर खरीद न होने से दर दर भटक रहे क्षेत्र के किसान। पंजीयन ना होने की शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों से किसानों के द्वारा किया जा चुका है उसके बाद भी आज के 1 माह बीत जाने के बाद भी आज तक किसानों का पंजीयन ऑनलाइन नहीं हो रहा है जिससे क्रय केंद्रों के लोग धान नहीं खरीद रहे हैं पुराने पंजीकृत किसानों का ही धान लिया जा रहा है।

जिले के खाद्य विपणन अधिकारी से भी किसानों ने शिकायत की थी,परन्तु शिकायत के बाद भी ऑनलाइन सुबिधा नही बहाल हुई।जिससे किसान धान बेचने के लिए इधर उधर भटक कर सस्ते दामों पर बाज़ार में बेच दे रहे हैं।
Leave a Reply