दिल्ली पुलिस ने गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ में दस लोगों को दबोचा, सभी आारोपी कॉलेज के छात्र

[object Promise]

नई दिल्ली। संसद में गुंजने वाले गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामले में दिल्ली पुलिस ने दस आरोपियों को धरदबोचा है। सभी आरोपी छात्र हैं। इनमें से कुछ छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के हैं तो कुछ दिल्ली-एनसीआर के प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। वहीं गार्गी कॉलेज का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। वकील मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में गार्गी कॉलेज को लेकर जनहित याचिका दाखिल कर दी है। इस जनहित याचिका में मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की गई है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हौज खास थाने में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की 11 टीमें काम में जुटी थी। टेक्निकल डिटेल्स के अलावा एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई थी।

यहां जानें क्या है मामला…

[object Promise]

आपको बताते जाए कि 6 फरवरी की शाम को दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में छात्राओं के साथ अभद्रता की गई थी। गार्गी कॉलेज में आयोजित फेस्ट में जुबिन नौटियाल का शो आयोजन किया गया था। इसी शो के दौरान छात्राओं से अभद्रता की गई।

अभद्रता करने वाले हुड़दंगी कॉलेज की दीवार फांद कर जबरदस्ती कॉलेज परिसर में दाखिल हो गए थे। छात्राओं से छेड़छाड़ की गई। कई आरोपियों ने तो कॉलेज के बाहर मेट्रो स्टेशन तक गार्गी कॉलेज की छात्राओं का पीछा तक किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *