टेलीविजन:- टेलीविजन का लोकप्रिय शो बिग बॉस इस समय सुर्खियों है। हर कोई जहां इसके 16 वें सीजन के आने का इंतजार कर रहा है। वही इससे जुड़ी आज एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर बिग बॉस के फैन्स को काफी बड़ा झटका लगने वाला है। असल मे जिस बिग बॉस को पहले सीजन से सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं ओर इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वही अब खबर है कि बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन इस साल नहीं आने वाला है। अगस्त में शुरू होने वाला बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन अब प्रसारित नहीं किया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि 2 अगस्त को बिग बॉस 16 का ओटीटी सीजन नही शुरू होगा। सलमान खान ने कहा था कि टीवी शो बिग बॉस 16 के खत्म होने के बाद इसका ओटीटी वर्जन शुरू किया जाएगा। लेकिन अब जो खबरे सामने आ रही है उससे यह स्पष्ट है कि बिग बॉस का ओटीटी वजर्न इस साल नही आएगा। जानकारी के लिए बता दें बिग बॉस 16 अक्टूबर 2022 में शुरू होगा। ऐसे में इस रियलिटी शो के खत्म होने के बाद यानी अगले साल फरवरी में ही बिग बॉस ओटीटी 2 की शुरुआत होगी।
अब हम मेकर्स की बात करे तो वह इसके प्री पॉडक्शन में लगे हुए हैं। घर का सेटअप तैयार किया जा रहा है। दर्शको के लिए यह शो टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें टेलीविजन दर्शक इस शो को काफी पसंद करते हैं इस शो को लोकप्रियता टेलीविजन से ही प्राप्त हुई। आज भी लोग इसके शो को बड़े चाव के साथ देखते हैं। यह शो अक्सर अपने कंटेस्टेंट द्वारा दिए गए बयानों को लेकर सुर्खियों में रहता है। अभी हाल ही में इस शो का 15 वां सीजन खत्म हुआ था जिसकी विनर तेजस्वी रही थी वही अब बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट के नाम सामने आने लगे हैं। बिग बॉस के फैन्स को इसके नए शो का बेसब्री से इंतजार है।
Leave a Reply