[object Promise]
कौशाम्बी : जनपद के नगर पंचायत अझुवा में वार्ड नम्बर— 4 ( आडॉर पर , जीटी रोड ) , वार्ड नम्बर– 3, वार्ड नम्बर– 2 में लगभग 250 देसी शराब की भट्टियां दबंग बेखौफ चला रहे हैं प्रशासन मौन आखिर गुलाबी नोट का मामला जो ठहरा पुलिस प्रशासन की तरफ से बकायदा इनका रेट भी फिक्स होता हैं और एजेंट भी जो पैसे की वसूली करके उन तक पहूचाता भी हैं । अब कार्यवाही तो होने से रही क्योकि पापी पेट का सवाल जो ठहरा ।
ये देसी दारू माफिया सिर्फ इस दारू को बनाते ही नही हैं बल्कि उसमे अनेक प्रकार की कैमिकल का प्रयोग भी करते हैं जिससे ज्यादा मात्रा में दारू बिके जनता तो पीयेगी ही महासयो को सौख जो हैं पीने का । इसके लिए बाकायदा ये माफिया अपने घरों में बुला कर पिलाते भी हैं और बाहर दूसरी जगहों में सप्लाई भी करते हैं । इनके अनुसार से इनका रेट फिक्स होता हैं जो इनके अनुसार से इनका लाइसेंस होता हैं l
अब ये जानकारी अझुवा चौकी इन्चार्ज महोदय और आबकारी विभाग सिराथू को हैं या नही इसमे संसय हैं लेकिन इन माफियाओ के अनुसार से तो यही इनका लाइसेंस होता हैं और इनके अनुसार से पैसे एजेंट के माध्यम से आगे जाते हैं अब देखने वाली बात है कार्यवाही या सब गोलमाल हैं । अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग इस गोरख धंधे पर लगाम लगातें हैं या फिर सब गोलमाल हैं
Leave a Reply