[object Promise]
Jansandehsonline के लिए कौशाम्बी से ब्यूरो हेड विकास कुमार गौतम की रिपोर्ट
कौशाम्बी । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील सिराथू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों को सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को देते हुए क्रास चेकिंग के माध्यम से करवायी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ की जाये। उन्होने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विन्दुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं है। इस अवसर पर कुल 156 शिकायती प्रार्थना पत्र दर्ज कराये गये जिनमे से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए उनकों निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी की संयुक्त रूप से टीम बनाकर मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुये प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा कैम्प लगाकर लोगों के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
तहसील दिवस के अवसर पर मा0 विधायक सिराथू श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल भी तहसील दिवस में आये लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शकुन्तला देवी पत्नी धनंजय सिंह ग्राम रामपुर धमावां, परगना कड़ा तहसील सिराथू की गरीब बृद्ध महिला है, प्रार्थनी के खेतों की मिट्टी ईट भट्ठा मालिक को परिवार के ही कुछ लोगों द्वारा बेचे जाने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सिराथू एवं एसओ सैनी को जांच कर तत्काल काईवाई सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। इसी तरह से प्रार्थनी बिमला/मथोली निवासी ग्राम मलाकसद्दी सिराथू कौशाम्बी को प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है लेकिन उसे आवास बनवाने हेतु ग्राम प्रधान द्वारा जमीन न उपलब्ध कराने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सिराथू को प्रकरण की जांच कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
इसी तरह सैयद हासिम रजा पुत्र स्व0 मुर्तजा हुसैन निवासी बहुवा मौलाना आजाद नगर वार्ड नं0-7 नगर पंचायत अझुवा के द्वारा अझुवा टाण्डा रोड पर ब्रेकर न बने होने के कारण हमेशा सड़क दुर्घटना होते रहते है इस दुर्घटना मेंं प्रार्थनी की पुत्री का भी हांथ टूट गया है जिसकी शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को प्रकरण का जांच कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये है। इसी तरह प्रार्थी शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामलखन निवासी ग्राम टेढ़ीमोड़ थुलगुला थाना सैनी का निवासी है प्रार्थी प्रतिवर्ष रक्षाबन्धन व दीपावली में मिठाई की दुकान पीडब्ल्यूडी की जमीन पर लगाता था प्रार्थी को इस दीपावली में रविकांत पुत्र शिवकांत द्वारा मिठाई की दुकान लगाने से मना करने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सिराथू को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रसेन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पीएन चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी सिराथू ज्योती मौर्या, प्रभागीय वनाधिकारी ओपी अम्बष्ट, परियोजना निदेशक, तहसीलदार सिराथू सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Leave a Reply