अकबरी गेट के पास नॉनवेज शॉप के मालिक को हुआ कोरोना, आसपास के इलाके को किया गया सील

[object Promise]

 

लखनऊ. राजधानी की एक फेमस नहारी-कुल्चे बेचने वाले के भाई में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिसके बाद अकबरी गेट के आसपास के इलाके को सील किया गया है. इस इलाके में 55 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके को सील कर सैनिटाइज करवाया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय यह व्यक्ति फरवरी में अफ्रीका गया था और लौट आने के बाद भी ये जमातियों के संपर्क में था. एडीसीपी पश्चिम विकास त्रिपाठी ने बताया कि अकबरी गेट के पास के कुछ इससे को सील करके सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है. इससे पहले सदर बाजार इलाके की एक मस्जिद में 12 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद कैंट का इलाका पूरी तरह से सील कर दिया गया था राजधानी में अब तक 23 लोगों में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.
जमात में शामिल लोगों की वजह से इस संख्या में वृद्धि हुई है. यूपी में कुल 340 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिनमें से 168 से ज्यादा जमाती शामिल हैं. इसके अलावा 25 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि तीन लगों की मौत हुई है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *