घोस्ट ऑफ कीव की मौत पर युक्रेन में दुख का मंजर

विदेश:- रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध विराम की ओर बढ़ रहा है। लेकिन अभी भी यहां शांति स्थापित नहीं हुई है। दोनो देशो के बीच जंग जारी है। वही युक्रेन के एक ऐसे पायलट की मौत की खबर सामने आई है जिसने 40 रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इनकी मौत पिछले महीने हुई है। पायलट की पहचान मेजर स्टेपान के रूप में की गई है।

युक्रेन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार इनकी मौत 13 मार्च को दुश्मनों से लड़ते हुए हुई है। बता दे मिग29 के नष्ट होने के कारण उनकी मौत हुई थी। जब रूस ने युक्रेन के खिलाफ जंग का आगाज किया था तो इन्हें युक्रेनियो ने ईश्वर का दूत मान लिया था।
उन्होंने जब पहली बार रूस के 6 विमानों को मार गिराया तो यह हर किसी की उम्मीद बन गए लेकिन तब इनकी पहचान को गुप्त रखा गया जिसके बाद इन्हें घोस्ट ऑफ कीव के नाम से प्रख्याति हासिल हुई। युक्रेन के लोगों का कहना है कि वह रूस के लिए एक बुरा सपना थे जो उनकी तबाही के रूप में उनके सामने खड़ा था। बता दें इन्हें इनके पराक्रम के लिए युक्रेन के सर्वश्रेष्ठ पुरुष्कार ऑर्डर ऑफ द गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड समाहरोह में इनके बेटे व पत्नी मौजूद थी। इनका बेटा अभी महज 8 वर्ष का है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *