शनिवार 6 को इलाहाबाद आएंगे डिप्टी सीएम केशव

[object Promise]
विकास कुमार गौतम

इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर की तीनों विधानसभा के 1252 बूथ पर मतदाता जोड़ने का अभियान चलेगा। इस अभियान में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता बनाने को निकलेंगे। इसके लिए डिप्टी सीएम छह अक्तूबर को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि वर्ष 2019 के चुनाव को गंभीरता से लिया जा रहा है। कोई मतदाता मतदान से वंचित न हो इस संबंध में पांच, छह एवं सात अक्तूबर को विशेष अभियान के दौरान मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किन्हीं तीन बूथों पर फार्म छह के द्वारा तथा ऑन लाइन मतदाता जोड़ने का काम करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं सिद्धार्थ नाथ सिंह भी अपने क्षेत्रों में मतदाता बनाने को निकलेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *