स्वतंत्रता दिवस समारोह की बैठक सम्पन्न,अधिकारियों को दायित्व निर्वहन के दिये गये निर्देश।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर//जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाये जाने सम्बन्धी तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूप-रेखा तय करते हुए अधिकारियों को दायित्व निर्वहन के निर्देश दिये गये।
बैठक में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जनपद में परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, जिसमें जनपद के सभी नागरिकों की भागेदारी अपेक्षित है। उन्होंने कार्यक्रम की रूप-रेखा तय करते हुए अधिकारियों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी तथा कहा कि अधिकारी सौंपे गये कार्यों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करें, यदि कहीं कोई समस्या आ रही हो, तो उन्हें अवगत करायें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायतों को धार्मिक स्थलों, महापुरूषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स्थलों सहित सम्पूर्ण नगर की साफ-सफाई के निर्देश दिये।

स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 6ः30 बजे जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं में बालक/बालिकाओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। इसी प्रकार 07ः30 बजे नगर में स्थित महान विभूतियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण, 7ः45 बजे तक विकास खण्डों में स्थापित शिलापटों की सफाई व माल्र्यापण, 8ः00 बजे समस्त सरकारी/अर्द्धसरकारी भवनों एवं समस्त शिक्षण संस्थानों पर ध्वजा रोहण व राष्ट्रगान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम वाद विवाद, खेलकूद प्रतियोगिता, श्रमदान एवं वृक्षारोपण का आयोजन, 8ः30 बजे पंत स्टेडियम में बालक वर्ग में दौड़ 800 मीटर, बालिका वर्ग में दौड़ 400 मीटर की प्रतियोगिता, 8ः45 बजे कलेक्ट्रेट तथा अन्य संस्थाओं में वृक्षारोपण कार्यक्रम, 10ः00 बजे जिला कारागार में फल एवं वितरण एवं वृक्षारोपण, 10ः30 बजे मजरूह सुलतानपुरी उद्यान की साज-सज्जा, सफाई एवं वृक्षारोपण, 11ः00 बजे जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मरीजों में फल वितरण, इसी प्रकार समस्त नगर पंचायतों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी रोगियों में फल वितरण, मध्यान्ह 12ः00 बजे वीरनारियों का सम्मान तथा अपरान्ह 4ः00 बजे से पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसके अतिरिक्त 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि को सरकारी भवनों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक भवनों को प्रकाशमान किया जायेगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, एसपी सिटी डाॅ0 मीनाक्षी कात्यायन, समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस, सहायक निदेशक सामाजिक वानिकी आनन्देश्वर, परियोजना निदेशक(डीआरडीए) एस0के0 द्विवेदी सहित स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *