इलाहाबाद प्रयागराज के कुंभ मेले में पांटून पुल से गिरी कार, 1 की मौत, एनडीआरएफ ने बचाई एक की जान

[object Promise]

रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानी

कुंभ मेले में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर 6 में पांटून पुल 15 पर एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे। हादसा देर रात करीब 2 बजे होने की वजह से सही समय पर लोगों को पता नहीं चल पाया, वहीं नदी में धारा भी तेज थी। जिससे कार सवार दोनों पानी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची। एनडीआरएफ ने एक युवक को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरे युवक की डूबने से मौत हो गई। जिसका शव बरामद कर लिया गया है कार में सवार दोनों युवक की पहचान प्रांजल त्रिपाठी, पुत्र सुनील त्रिपाठी और अभ्युदय मिश्रा पुत्र अरविन्द मिश्रा के रूप में हुई है।

नदी में गिरी कार हुंडई क्रेटा है जिसका नंबर यूपी 70 डीए 6779 है। घटना की जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा सेक्टर 06 मैं तैनात एनडीआरएफ को दी गयी। जिसके बाद एनडीआरएफ के उप कमांडेंट पुरुषोत्तम लाल शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक सचिन नलवाडे के साथ 15 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची मौके पर एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने तुरंत प्रांजल त्रिपाठी को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई, लेकिन अभ्युदय का पता नहीं चल पा रहा था।

घटनास्थल पर डीआईजी मेला केपी सिंह भी अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। उनकी मौजूदगी में एनडीआरएफ के गोताखोरों ने देर रात नदी के तेज बहाव की बीच खोजबीन करते हुए घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पांटून पुल 14 के पास से अभ्युदय मिश्रा (20) का शव बरामद कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *