लड़कियां ऐसे कपड़े पहनती हैं कि शूर्पणखा लगती हैं- बीजेपी नेता

राजनीति- बीजेपी नेता कौशल विजयवर्गीय लड़कियों को लेकर दिए अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

कौशल विजयवर्गीय कहते दिख रहे हैं कि कुछ महिलाएं ऐसे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि मन करता है उनको उतर कर थप्पड़ मार दें। वह एकदम शूर्पणखा लगती हैं।
उन्होंने कहा, मैं जब निकलता हूँ तो देखता हूँ नौजवान लड़के-लड़कियां ऐसे झूमते है कि उनको पांच-सातदे दूं कि उनका सारा नशा उतर जाए। 
महिलाएं ऐसे कपड़े पहनती हैं कि वह शूर्पणखा लगती हैं। हम लड़कियों को देवी कहते हैं लेकिन उनमें ऐसा नहीं दिखाई देता।
उन्होंने आगे कहा, यार आप लोग जरा सुंदर कपड़े पहन लो। भगवान ने सुंदर शरीर दिया है। कपड़े पहन लो यार। बच्चों को संस्कार दीजिए। मैं बड़ा चिंतित हूँ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *