पडरौना,कुशीनगर: तरसासुजान थाना क्षेत्र के लतवा चट्टी बाजार में बीते माह दुकान से घर जा रहे शराब व्यवसायी की हत्या के मामले में पुलिस ने सात संदिग्धों को थाना क्षेत्र के तिनफेडिया बाजार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त अपराधियों ने ही शराब व्यवसायी की हत्या की थी।
उल्लेखनीय है कि लतवाचट्टी बाजार में शराब की दुकान से घर जा रहे शराब ब्यवसाई तारकेश्वर गुप्ता की बदमाशो ने हत्या कर लूटपाट किया था। पुलिस हत्या के संबंध में हत्यारों का पता लगा रही थी कि पुलिस को सूचना मिली कि तिनफेड़िया बाजार में कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जो लूट और हत्या जैसे घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंच सात संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शराब व्यवसायी की हत्या में उक्त का ही हाथ है। पुलिस पूछताछ कर रही है, शीघ्र ही पर्दाफाश हो जाएगा।
Leave a Reply