Bigg Boss 14: जान और निक्की की दोस्ती में आई दरार, निशांत बने घर के पहले कैप्टन

[object Promise]

नई दिल्ली l बिग बॉस 14 में गुरुवार को कैप्टंसी टास्क के दौरान दोनों संचालक एजाज खान और पवित्रा पूनिया के बीच तीखी बहस होती हैl यह बहस करीब 2 घंटे चलती हैl इसके बाद बिग बॉस बीच में आते हैं और वह अपना निर्णय सुनाते हैंl एक बार फिर कैप्टंसी टास्क शुरू होता हैl इस दौरान निक्की तंबोली और जान कुमार सानू के बीच कैप्टंसी को लेकर बन रही रणनीति के चलते मनमुटाव होता हैl

दोनों एक दूसरे से बात नहीं करने की बात करते हैंl वही निशांत सिंह मलकानी और राहुल वैद्य भी अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं कि वह कैसे कैप्टंसी की दावेदारी पर अपना हक जता सकेl इसके पहले बिग बॉस के घर में एक बार फिर एजाज खान और पवित्रा पूनिया के बीच जोरदार बहस देखने को मिलती हैl दोनों अपनी बातों पर अडिग रहते हैं और बिग बॉस को बीच-बचाव करना पड़ता हैl

टास्क के दौरान निक्की तंबोली का कमजोर पक्ष उजागर होता है और वह कमजोर पड़ने पर रोने लगती हैंl उन्हें पवित्रा पूनिया शांत करती हैंl घर के पहले कैप्टन के तौर पर निशांत सिंह मलकानी का चुनाव होता है और वह कैप्टंसी टास्क में जीत जाते हैं। गौरतलब है कि इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले काफी अलग हैl बिग बॉस 14 में कुल 14 कंटेस्टेंट और तीन तूफानी सीनियर्स थेl इनमें से सारा गुरपाल और शहजाद देओल शो से बाहर हो चुके हैंl वहीं तीनों तूफानी सीनियर्स जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान शामिल है, शो से जा चुके हैंl वही एजाज खान और पवित्रा पूनिया डेंजर जोन में हैl

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो अभी भी टीआरपी की लिस्ट में टॉप 5 में नहीं आया हैंl इसके चलते प्रतियोगियों पर इस बात का दबाव है कि वह शो को और रोचक बनाएl वहीं निक्की जान से क्षमा मांगती हैंl

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *