[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : गत दिनों 22 मार्च को दुबई से आई फ्लाइट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसी फ्लाइट से आए कुशीनगर के अथरहा के युवक को जिला प्रशासन एम्बुलेंस से जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उसकी तलाश करते हुए एसडीएम हाटा व कप्तानगंज तीन थानों की फोर्स लेकर युवक के घर पहुंचे और उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
बीते 22 मार्च को कुशीगनर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अथरहा गांव में रहने वाला युवक दुबई से लौटा। यहां आते ही उसने जिला अस्पताल में अपनी ट्रैवेल हिस्ट्री बतायी और जांच करायी। जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। केन्द्र सरकार से बताया गया कि उस फ्लाइट के सभी यात्रियों की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। उस फ्लाइट में कुशीनगर के अथरहा गांव का युवक भी आया था।
इस आधार पर मंगलवार की शाम को अफसरों की टीम युवक की तलाश करते हुए उसके घर पहुंची। गांव के बाहर चौराहे पर उसने घर बनवाया है। काफी पूछताछ के बाद युवक का पता चला। युवक ने बताया कि उसने आते ही जांच करायी थी, जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। एसडीएम हाटा ने दोबारा जांच के लिए उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जांच रिपोर्ट आने तक उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। एसडीएम कप्तानगंज प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि फ्लाइट के सभी यात्रियो की जांच के क्रम में युवक की भी जांच कराई जा रही है।
Leave a Reply