भाजपा के क्षेत्रीय संगठन कुशीनगर मे तैयार करेंगे मिशन 2019 की लोक सभा चुनाव की रणनीति

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश नेतृत्व 2019 के लोकसभा चुनावों को अपने सभी क्षेत्रीय संगठनों को मजबूत कर उनके सहारे लड़ने की तैयारी कर रहा है। यही वजह है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय पहली बार कुशीनगर मे आकर भाजपा से जुडे लोगो को निर्देश दिए कि वे अपनी पूरी टीम जल्द बना लें। इस दिशा में कुशीनगर लोक सभा क्षेत्र के संगठन ने अपनी कमेटी का गठन कर पहल भी शुरू कर दी है।
……………..

भाजपा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के भरोसे देख रही है 2019 लोकसभा चुनाव की जीत

अगले लोकसभा चुनावों में भाजपा की दृष्टि से क्षेत्रीय भाजपा संगठनों को लेकर पडरौना, हाटा , कुशीनगर , फाजिलनगर और खड्डा बिधान सभा सहित आने वाले जिले के सभी बिधान सभाओ मे भाजपा से जुडी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत अहम होने जा रही है। भाजपा के नेतृत्व मे सबसे पहले सभी क्षेत्रीय संगठनों के भरोषे लोक सभा चुनाव जीतने की जो लगाने जा रही है |
………………………
सांसदों राजेश पान्डेय का कट सकता हैं टिकट ?

कुशीनगर जिले के मंडल अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के प्रति सांसद के कामकाज की रिपोर्ट बूथ से लेकर सेक्टर, मंडल तथा जिला संगठन स्तर पर देनी होगी। राष्ट्रीय नेतृत्व ने यूपी के हर सांसद का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। इनमें विभिन्न एजेंसियों, नमो एप और लोगों से लिए गए फीड बैक शामिल हैं। इसके आधार पर कुशीनगर के सांसद राजेश पान्डेय का टिकट कटने के आसार हैं ? । बीजेपी पार्टी सुत्रो की माने तो क्षेत्रीय संगठनों द्वारा भेजने वाले रिपोर्ट कार्ड के आधार पर राष्ट्रीय नेतृत्व मे मौजूदा कुशीनगर सांसद के टिकट के बारे में अंतिम फैसला लेगा। साथ ही क्षेत्रीय संगठन मौजूदा सांसद के स्थान पर नए प्रत्याशियों के नाम का पैनल भी नेतृत्व को भेजेंगे।

हटेंगे बर्तमान मे कुशीनगर के जिलाध्यक्ष

सुत्रो की माने तो क्षेत्रीय संगठन के आरोपों से घिरे जिला भाजपा अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों के बदलने की रिपोर्ट भी प्रदेश नेतृत्व को लेने की तैयारी मे है। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश नेतृत्व एक दर्जन जिला अध्यक्षों को बदलने की तैयारी कर रहा है। एसे मे कुशीनगर जिले में लंबे समय से जमे भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही हट सकते हैं ?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *