एकनाथ शिंदे पर बोले आप नेता संजय सिंह , यह बाला साहेब” का प्यार है या “शाह साहेब” का डर?

महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच उद्धव ठाकरे की सरकार का गिरना निश्चित हो गया है। बागी नेता एकनाथ शिंदे ने सिर्फ शिवसेना से अलग हुए बल्कि वह अपने साथ शिवसेना की सरकार भी लेकिन चले गए हैं। अभी कल ही एकनाथ शिंदे के पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। जिसके बाद आप नेता संजय सिंह ने एकनाथ शिंदे का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि एकनाथ शिंदे जी 2015-16 में BJP गठबंधन से दुःखी थे, बोले “ मैं पहले शिव सैनिक हूँ बाद में मंत्री BJP के साथ पाँव में पाँव जोड़कर नही बैठ सकता” जो पाँव जोड़कर नही बैठ सकता वो हाथ जोड़कर क्यों खड़ा है? “बाला साहेब” का प्यार है या “शाह साहेब” का डर? 

 

 

एकनाथ शिंदे के इस ट्वीट पर अब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया कर रहे हैं। एक यूजर संजय सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहता है कि ऐसे दलबदलू और दोगले नेताओं को जनता के बीच जाने का कोई हक नहीं है..जनता को भी चाहिए कि ऐसे दोगले नेताओं को अपने यहां घुसने ना दे। वही एक अन्य यूजर एकनाथ शिंदे पर भड़ते हुए बोलता है डर का माहौल है… उधर मायावती का दलित प्रेम ED , INCOME TAX वालो ने हर लिया
इधर हिंदुत्व का झंडा बुलंद करने वाले शिव सैनिकों ने केंद्र सरकार के डर से सरेंडर कर दिया है, रोज दहाड़ने वाले छुप छुप कर भागे भागे फिर रहे हैं… ये औकात कर दी इनकी केंद्र ने… बाला साहब का नाम मिट्टी…
एक अन्य यूजर उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास छोड़ने पर बोलता है कि उद्धव ठाकरे ने सरकारी आवास छोड़ दिया है। क्या ED/CBI जांच करेगी कि इतने विधायकों को सूरत और वहाँ से गुवाहाटी ले जाने का आपरेशन कितने दिन पहले शुरू हुआ। पैसा किसका है, कितना पैसा, किसको मिला? वही एक अन्य यूजर कहता है कि कांग्रेस ने तुझे 50 साल में इतना दे दिया की तू उसे smartphone पर उसी को गाली दे रहा है, काश कांग्रेस तुझ जैसो को afghanishan या पाकिस्तान type country देती तु पेट भरने के लिए रोता, मगर तु निराश ना हो आज बीजेपी नौकरी खतम कर 5 किलो राशन पर लाई है कल तेरे बच्चे दाने दाने को तरसेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *