पढ़िये- क्यों चर्चा में है दिल्ली पुलिस का ये ट्वीट, और अब पावरी नहीं रही है’, ये हम हैं, ये हुक्के हैं

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अक्सर राजधानी में चल रहे अवैध हुक्का बार और रेस्तरां-बार में गलत तरीके से शराब परोसने वालों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई करती रहती है। इस बीच पश्चिमी दिल्ली स्थित राजौरी गार्डन में दो रेस्तरां में कार्रवाई के  बाद दिल्ली पुलिस का एक ट्वीट जबरदस्त चर्चा में है। इसमें एडिशनल डीसीपी-1 वेस्ट दिल्ली ने लिखा है- ”ये हम हैं, ये हुक्के हैं, और अब पावरी नहीं हो रही है।’ हाल ही में पाकिस्तानी युवती का एक पोस्ट खासा वायरल हुआ है, जिसकी चर्चा दुनिया भर हैं। इसी तर्ज पर दिल्ली पुलिस ने भी ट्वीट किया है। लोग इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

 रेस्तरां में परोसा जा रहा था हुक्का

यहां पर बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्तरां में हुक्का परोसे जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और मौके से 24 हुक्का बरामद किया। मामले की तहकीकात जारी है। पश्चिमी जिला पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त ने स्वयं इस घटना की जानकारी दी।

गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर प्रकाश कश्यप इलाके के रेस्तरां व बार में तलाशी अभियान चला रहे थे कि कहीं कोई गैर कानूनी गतिविधि तो नहीं चल रही है। विशेषकर कोरोना से बचाव को लेकर जो सावधानियां बरती जानी जरूरी है, उसका पालन हो रहा है या नहीं। इस दौरान एक रेस्तरां में पुलिस को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी नियमों का उल्लंघन होता नजर आया। पुलिस ने देखा कि वहां शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। यहां अंदर प्रवेश के लिए थर्मल स्क्रीनिंग का भी इंतजाम नहीं था। सैनिटाइजर भी यहां नहीं था, और तो और वहां हुक्का परोसा जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मौके से हुक्के बरामद किए।

दिल्ली पुलिस का का कहना है कि जब पुलिस दोनों रेस्तरां के मैनेजरों से पूछताछ कर रही थी तो पुलिस के जवानों को अंदर घुसने से रोका गया। हालांकि, पुलिस ने अंदर जाकर बाकायदा कार्रवाई की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *