हिन्दू संगठन की अपील मुस्लिम कैब ड्राइवर का करें बहिष्कार

India| इस समय भारत ने आय दिन एक नया विवाद जन्म ले रहा है। लोग धर्म के नाम पर लगातार मानवता का शोषण कर रहे हैं। अभी कर्नाटक में जारी हिजाब और अज़ान का विवाद खत्म नहीं हुआ कि अब देश मे एक नए विवाद ने जन्म लिया है। कर्नाटक में एक दक्षिणपंथी समूह भारत रक्षणा वेदिके की ओर से यह अपील की गई है कि हिन्दू मुस्लिम कैब, टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों की सेवाओं का बहिष्कार करें।

संगठन ने कहा कि खास तैर पर हिन्दू तब मुस्लिम कैब टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों का उपयोग न करें जब पर किसी धार्मिक स्थल पर जा रहे हो। उन्होंने अपने इस अभियान के तहत कई घरों का दौरा किया हिंदुओं से बातचीत की और उन्हें मुस्लिम सेवाओं का बहिष्कार करने को कहा।
संगठन के प्रमुख भरत शेट्टी ने इस संदर्भ में कहा कि जब हम किसी भी धार्मिक स्थल पर जाते हैं तो मांसाहारी भोजन नहीं करते। ऐसे में ऐसे इंसान को अपने साथ ले जाना जो हमारे धर्म मे विश्वास नहीं करता और हमारे धर्म का अनादर करता है गलत है। इसके हम अपने हिन्दू धर्म का अनादर कर रहे हैं। वह लोग हमें काफिर कहते हैं। जिस तरह उनका धर्म महत्वपूर्ण है ठीक उसी प्रकार हमारे लिए हमारा धर्म महत्वपूर्ण है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *