बिहार उपचुनाव: RJD 3 सीटों पर आगे, लगा नीतीश कुमार को झटका

[object Promise]

पटना। बिहार में लोकसभा की एक और 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। पहले बैलेट पेपर की मतगणना हो रही है। इस उपचुनाव में 51 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला गुरुवार को हो जाएगा।

-प्रारंभिक रुझानों में आरजेडी-3,निर्दलीय-1,ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन-1 पर आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रूझानों में समस्तीपुर लोकसभा से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज आगे चल रहे हैं। समस्तीपुर लोकसभा और विधानसभा की पांच सीटों- किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर के मतदाताओं ने 21 अक्टूबर को मतदान किया था।
इस उपचुनाव को अगले वर्ष होने वाले विधनसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस उपचुनाव में जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *