लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 7 पीपीएस अधिकारियों को जबरन रिटायर करने के निर्देश दे दिए हैं। इन अधिकारियों को भ्रष्टाचार के कारण हटाया गया है। ये सारे अफसर डिप्टी एसपी और सीईओ के पद पर तैनात थे। योगी सरकार ने कुछ अधिकारियों को बर्खास्त भी कर दिया है।
आपको बताते जाए कि गत दो सालों में योगी सरकार विभिन्न विभागों के 200 से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर चुकी हैं। इन दो वर्षों में योगी सरकार ने 400 से ज्यादा अफसरों, कर्मचारियों को निलंबन और डिमोशन जैसे दंड भी दिया है।
इतना ही नहीं, इस कार्रवाई के अलावा 150 से ज्यादा अधिकारी अब भी सरकार के रडार पर बताए जा रहे हैं। गृह विभाग में सबसे ज्यादा 51 लोगों को जबरन रिटायर किए गए थे।
Leave a Reply