लखनऊ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कुशीनगर में प्रदर्शन कर कांग्रेसी नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर लखनऊ में भारत बचाओ आंदोलन के दौरान कांग्रेसी नेताओं के ऊपर हुए पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ यहां के कांग्रेसी से जुड़े जिला अध्यक्ष रामविलास पासवान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा |

उक्त सौपे गए ज्ञापन में कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने जिक्र किया कि लखनऊ में शांतिपूर्ण ढंग से भारत बचाओ आंदोलन को लेकर किए जा रहे हैं धरने के दौरान कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू व यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर हुए पुलिस से उत्पीड़न एक भाजपा सरकार की सोची समझी राजनीति है |

एसे मे भाजपा सरकार के तानाशाही से कांग्रेसी भाजपा को चैन से रहने नहीं देंगे इस दौरान कांग्रेसियों में संतोष श्रीवास्तव, अनवर अली ,उपेन्द्र प्रताप सिंह ,बृजभूषण गुप्ता, सुहैल राजा , इन्द्रजीत चौधरी, गोरखनाथ शाहानी, रमेश प्रसाद बैश्य , पंचानन मिश्र अजय कुमार ,रतन मद्धेशिया, नंदलाल चौहान, राधा कृष्ण शर्मा ,शंकर प्रसाद ,अशोक सिंह, सीताराम प्रधान, आबताब आलम, ज्ञांती शर्मा आदि लोग शामिल रहे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *