मुनीम को गोली मारकर सवा लाख की लूट

देवरिया में हुई लूट की वारदात

ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय
 (देवरिया कार्यालय)
  देवरिया (खामपार) देशी शराब और बीयर की दुकान से रुपये लेकर जा रहे मुनीम को बदमाशों ने गोली मार दी और रूपयों से भरा लेकर चंपत हो गए। बैग में 1.25 लाख रुपये थे। गोली मुनीम के जंघे में लगी। यह वारदात सोमवार की सुबह करीब नौ बजे हुई। आस-पास के लोगों ने मुनीम को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गोली के प्वाइजन बढ़ने का खतरा देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
   खामपार थाना क्षेत्र के बलुअन गांव का रहने वाला अजय जायसवाल सलेमपुर के ब्लाक प्रमुख मंटू सिंह के यहां मुनीम का कार्य करता है। ब्लांक प्रमुख की शराब की दुकानों से रुपया एकत्र कर बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी अजय के उपर है। रविवार को बैंक बंद होने के चलते वह सोमवार को भवानीछापर स्थित देशी शराब और बीयर की दुकान से 1.25 लाख रुपये लेकर रामभरोसा चैराहा स्थित दूसरी दुकान पर जा रहा था। अभी वह खामपार थाना क्षेत्र के मदनचक गांव के समीप ही पहुंचा था कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।
Read more : “मोदी मैजिक” गुजरात में फिर चला , कांग्रेस 22 वर्षों बाद भी सत्ता से दूर
मुनीम ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके ऊपर पिस्तौल निकाल गोली दाग दी। गनीमत यह रही कि गोली मुनीम के जंघे आकर लगी। इससे वह सड़क पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के घरों के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लोगों को अपनी तरफ आते देख बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल मुनीम को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से मुनीम को बीरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। खामपार के थानेदार मिथिलेश राय ने बताया कि बदमाशों की धर पकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
Read more : उत्तर प्रदेश के हर गांव शहर को मिलेगी 24 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *