ताजा अपडेट…
- सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि 40 लाख मजदूरों को हमने कोरोना काल में अलग-अलग प्रदेशों से वापस लाने का काम किया. यूपी में कोरोना वैक्सीन का काम किया जा रहा है, राज्य में टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ाई गई और करीब डेढ़ लाख बेड बनाए गए।
बजट पेश करने के पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से जनता के बीच विकास का बड़ा संदेश देने का काम भी इस बजट के माध्यम से सरकार करेगी।
आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी ने हर वित्तीय वर्ष में बजट का आकार बढ़ाया है। पांचवां बजट भी भारी भरकम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की मूल भावना के आधार पर बजट होने का आसार है। इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ बीजेपी सरकार के पहले मुख्यमंत्री हैं जिनके कार्यकाल में पांचवीं बार बजट पेश होगा।
आज उत्तर प्रदेश का साल 2021-22 का आम बजट पेश होगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज दोपहर 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बताया जा है कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी। बजट 5.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है।
योगी आदित्यनाथ बीजेपी सरकार के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिनका लगातार पांचवीं बार बजट पेश हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने हर वित्तीय वर्ष में बजट का आकार बढ़ाया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पांचवां बजट भी भारी भरकम होगा। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की मूल भावना के आधार पर बजट होने का आसार है।
Leave a Reply