दो शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

[object Promise]

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0दूबे के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीते गुरुवार को उ0नि0 बनारसी यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र/वाहन चेकिंग बूढ़े बाबा कुटिया किशुनपुर मेला में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति दो पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पूरे बहेलिया प्राथमिक पाठशाला के पास खड़े हैं |

इस सूचना पर तत्काल बताये हुए स्थान पर पहुँचकर उक्त संदिग्ध व्यक्तियों को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 07:50 बजे शाम को पकड़ लिया गया | पूछने पर एक ने अपना नाम राजेन्द्र रावत व दूसरे ने मोहित बताया | मोटरसाईकिलों के बारे में पूछा गया तो राजेन्द्र ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं तथा पकड़े जाने के डर से नम्बर प्लेट बदलकर हम लोगों द्वारा चलाया जा रहा था |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *