रानाडीह में ‘सबका साथ,सबका विकास योजना के तहत विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

[object Promise]

Reporter – vivek chaube

कांडी:प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रानाडीह पंचायत में स्थित पंचायत सचिवालय में ‘सबका साथ,सबका विकास’ योजना के तहत एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

बताते चलें कि इस सभा की अध्यक्षता- उप मुखिया- किरण सिंह ने किया । जानकारी देते हुए पंचायत सेवक- कृष्णा तिवारी ने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आयोजित विशेष ग्रामसभा के माध्यम से गांवों के विकास से संबंधित कई योजनाओं का चयन किया गया है, जिसमें पक्की नाली , पीसीसी , कुआ व अन्य पंचायत के विकास से संबंधित योजना शामिल है।

मौके पर स्वयं सेवक-चंदन कुमार, अंजनी सिंह, परमेश पाण्डेय, सूर्यदेव मेहता , मृत्युंजय चौबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *