रंगमिजाज वेस्टइंडीज क्रिकेटर और भज्जी ट्विटर पर भिडे़ 

[object Promise]
  
नई दिल्ली. पहला टेस्ट टीम इंडिया से हारने के बाद वेस्टइंडीज टीम की खराब पारी को लेकर सोशल  मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया. यहां तक की हरभजन सिंह ने भी ट्विटर पर वेस्टइंडिज टीम की हार को लेकर ट्वीट किया. जिसके बाद अब पूर्व वेस्टइंडीज खिलाड़ी टिनो बेस्ट ने भज्जी के ट्वीट का जवाब दिया है. टीम इंडिया के खिलाफ पौने तीन दिन में पहला टेस्ट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज टीम की जमकर मिट्टी पलीद हुई।
हरभजन सिंह ने भी ट्विटर पर मजाक बनाते हुए इस कैरेबियाई टीम को रणजी ट्रॉफी में भी क्वालीफाय होने के लायक नहीं बताया। जिसके बाद अब पूर्व वेस्टइंडीज खिलाड़ी टिनो बेस्ट ने भज्जी की बोलती बंद कर दी।
बेस्ट ने कहा कि भज्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि, ‘हे ब्रो, इस तरह के अहंकारी ट्वीट्स इंग्लैंड के खिलाफ देखने को नहीं मिले, लेकिन कोई बात नहीं युवा टीम सीख जाएगी।’ याद दिला दें कि ये वही टीनो बेस्ट हैं जिन्होंने कभी दावा किया था कि वह 500 से 650 लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बना चुके हैं।
 दरअसल, इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कुछ साल पहले आई अपनी ऑटोबॉयोग्राफी में खुद को पुरुष वेश्या बताते हुए कहा था कि वह 500 से 650 लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बना चुके हैं। ब्रिटिश डेली, डेली मेल में छपी उनकी ऑटोबायोग्राफी के कुछ अंश में इसका खुलासा हुआ था।
[object Promise]
tino-best-who-have-slept-with-around-500-to-650-women

टीनो ने अपनी आत्मकथा में लिखा है, ‘मैं लड़कियों से प्यार करता हूं और लड़कियां मुझे।’ टीनो ने यह भी लिखा है कि बिना सिर के बालों वाले वह दुनिया के सबसे हेंडसम पुरुष हैं। लड़कियां उन्हें ब्लैक ब्रेट पिट भी कहकर बुलाती हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि वह 500 से 650 लड़कियों के साथ संबंध बना चुके हैं।
टीनो के अनुसार, उनके पहले प्यार मेलिसा से उनकी खूबसूरत बेटी है। जिसका नाम तमानी है। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं।अपनी किताब में वह आगे बताते हैं कि मेलिसा और उनके बीच संबंध आगे अच्छे नहीं चल रहे थे, लेकिन उन्हीं दिनों बारबाडोस के लिए खेलते हुए एक विकेट मिलते ही मेलिसा उनके पास वापस आ गई थी।
टीनो ने बताया कि कैसे मेलिसा के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद वे प्लेब्वॉय बन गए। बकौल टीनो, जब उन्हें कोई लड़की पसंद आती है तो वह सीधा उससे बात करते हैं और अगर वह सिंगल है तो अपनी बात आगे बढ़ाते हैं। टीनो ने लड़कियों से अपना परिचय का अंदाज भी बताया।
वेस्टइंडीज के लिए 25 टेस्ट मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने खुलासा किया था कि वह जब भी विदेशी दौरों पर जाते थे वहां की लड़कियों के साथ सेक्स संबंध बनाते कई बार उन्होंने एक साथ 2-3 लड़कियों के साथ भी सेक्स संबंध बनाए। अपने खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन से परेशान होकर एक बार डिजीसेल के प्रवक्ता ने यहां तक कह डाला था कि हमारे खिलाड़ियों फोन में जितनी लड़कियों के नंबर हैं उतने रन भी बना ले तो वेस्टइंडीज को कोई नहीं हरा सकता।
टीनो की गिनती उनके दौर के सबसे तेज गेंदबाजों में की जाती थी। मैदान पर वे इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ से लेकर पाकिस्तान के शोएब मलिक और शाहिद आफरीदी और हम वतन कीरोन पोलॉर्ड संग भिड़ चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *