पीलीभीत : जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शारदा पर बने पैंटून पुल का निरीक्षण किया

[object Promise]

पीलीभीत ।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव  व पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सोनकर  द्वारा सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2019 में थाना हजारा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों के जाने के लिए शारदा नदी के धनारा घाट पर बनाये गए पेंटून पुल का निरीक्षण किया गया।आगामी लोक सभा चुनाव के सम्वंध मे थाना हजारा क्षेत्र मे पोलिंग पार्टियों जाने के लिये  व्यवस्था का जायजा लिया।

जहां पर कुछ कमी दिखी संबंधित को ठीक कराने को आदेशित किया तथा सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए।जिला अधिकारी हर कार्य पर खुद नजर रखे हुए हैं हर जगह जाकर खुद निरीक्षण करते हैं ।पिलीभीत में लोकसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं ।पीलीभीत में लोकसभा का चुनाव तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होगा निरीक्षण के दौरान  जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव  व पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सोनकर डीएफओ आदर्श कुमार  उपजिलाधिकारी चंद्र भानु सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *