भारत मे लाल सिंह चड्ढा को लोगो ने कहा नही, पत्ता साफ

मनोरंजन: बड़ी बड़ी सुपर हिट फिल्म देने वाले आमिर खान की फ़िल्म लाल सिंह चड्डा को जनता न नकार दिया है। इस फ़िल्म ने आमिर खान को बड़ा झटका दिया और बायकॉट के ट्रेड ने उनकी फिल्म से होने वाले कारोबार को चौपट कर दिया। सिनेमा घरों में इस फ़िल्म को देखने दर्शक नही पहुंचे। वही सोशल मीडिया पर इस फ़िल्म की जमकर आलोचना होती रही।  

कई दिन सिनेमा घरों में इसके शोज को कैंसिल करना पड़ा। लोग हर तरह इस फ़िल्म का विरोध करते दिखे। वही आज इस फ़िल्म की रिलीज को 15 दिन हो गए हैं। लेकिन इस फ़िल्म की कमाई 60 करोड़ की भी नही हुई। फिल्म ने गुरुवार को केवल 55 लाख रुपये का बिजनेस किया जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन बढ़कर 58.73 करोड़ रुपये हो गया है। 
इस फ़िल्म को भारत ने जहां कड़ी आलोचनाओ का सामना करना पड़ रहा है। वही इस फ़िल्म ने इंटरनेशनल लेवल पर अच्छी कमाई की है और इसको अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आमिर और करीना की ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में टॉम हैंक्स थे और इसे काफी पसंद किया गया था। मालूम हो कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक्ट्रेस मोना सिंह भी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *