Nupur Sharma:- नुपूर शर्मा द्वारा एक टीवी डिबेट के दौरान पैगम्बर मोहम्मद को लेकर दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर को फटकार लगाई है और उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने नुपूर को फटकार लगाते हुए कहा आपकी बेलगाम जुबान ने आज पूरे देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंक दिया है। आज देश का माहौल खराब है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है।
बता दें नुपूर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी के संदर्भ में दर्ज सभी एफआईआर को दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन आज इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की ओर उन्हें व दिल्ली पुलिस को जमकर फटकारा। कोर्ट ने उनपर दर्ज याचिकाओं को दिल्ली स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया।
वही जब नुपूर शर्मा के वकील ने कोर्ट को बताया कि नुपूर शर्मा को जान का खतरा है तो जस्टिस सूर्यकांत ने इसपर कहा कि नुपूर शर्मा को खतरा है या वह देश के लिए खतरा बन गई है। उन्होंने जिस प्रकार से देश मे धार्मिक भावनाओं को भड़काया है। जिस तरह जगह जगह हिंसा हो रही है। लोग धर्म के नाम पर लड़ रहे हैं और एक दूसरे का कत्ल करने को अमादे हैं। इन सबकी जिम्मेदार सिर्फ एक महिला है। उनकी बेलगाम जुबान भारत के लिए जहर बन गई है।
कोर्ट ने आगे कहा, नुपुर शर्मा को टीवी पर जाकर माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि यह उनका अहंकार ही था जिसके चलते उन्होंने पूरे देश को हिंसा की ओर धकेल दिया। वह एक पार्टी की प्रवक्ता थी और सत्ता उनके सिर चढ़ गई थी। कोर्ट ने कहा एक शिकायत पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाता है लेकिन इनके खिलाफ कईयों एफआईआर दर्ज है उसके वाबजूद दिल्ली पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।
इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने उदयपुर में टेलर की हुई निर्मम हत्या को नुपुर शर्मा के बयान से जोड़कर देखा है। कोर्ट का कहना है जो भी उदयपुर में हुआ उसके लिए नुपुर शर्मा का बयान जिम्मेदार है। आज नुपुर की वजह से राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने माफी मांगने में देर करदी है। उनके एक बयान ने पूरे देश मे आग लगा दी है। वही टीवी चैनलों को ऐसे बयानों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए जो देश के लिए खतरा बन जाएं।
Leave a Reply