दिल्ली में आज मिलेंगे ब्रिटेन और भारत के पीएम होगी औपचारिक बात चीत

दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन दो दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। जॉनसन का आज भारत मे दूसरा दिन है। ब्रिटेन से आने के बाद जॉनसन गुजरात के साबरमती आश्रम पहुंचे और वहाँ उन्होंने चरखा चलाया पर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही आज जॉनसन का दिल्ली में कार्यक्रम है। आज तकरीबन 11:30 बजे जॉनसन अहमदाबाद से दिल्ली पहुंचेंगे। 

दिल्ली पहुँच कर जॉनसन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पहुँच कर जॉनसन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे और फिर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। वही रात 10:30 बजे वह अपने देश लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *