लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि जो देश भर में एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं, आज कह रहे हैं कि चर्चा ही नहीं थी। यह देश आपको पहचान रहा है। आपको कायरता को पहचान रहा है और आपके झूठ से उब चुका है। यह बात प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की 135वीं स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि राज्य के अन्य विपक्षी दल इस पर बहुत कुछ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हम डरने वाले नहीं हैं और आवाज उठाते रहेंगे भले ही हमें अकेले चलना हो। हमें अगले विधानसभा चुनाव में जाने के लिए तैयार रहना होगा।
इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के महान नेताओं के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे संविधान पर हमला करने वालों का विरोध करेंगी।
आपको बताते जाए कि इससे पहले आज सुबह प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि अन्तिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज हैं। किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और हर मज़लूम की आवाज हैं। प्रेम, भाईचारा, शांति, सत्य का अंदाज हैं। हम कांग्रेस हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर हम गर्व से अपनी पार्टी की अहिंसा और उदारता की विचारधारा के लिए पूर्ण समर्पण का संकल्प लेंगे।
Leave a Reply