पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में एक असहाय महिला के घर के निकट आने जाने वाले रास्ते को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है | जिससे महिला को घर आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है | इस सिलसिले में पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है |
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मिश्रौली गांव निवासिनी नूरहसीना ने जिक्र किया है कि गांव के ही प्रधान व उनके लोगों द्वारा घर के बगल से आने जाने वाले रास्ते के बीच नाला का निर्माण कराया गया था | जहा गांव के सभी लोगों का आना जाना लगा रहता है |
पीड़ित महिला का आरोप है कि उक्त नाले व रास्ते पर प्रधान के गुंडों द्वारा जबरन अतिक्रमण कर लिए जाने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | जबकि पीड़ित महिला अपने प्रार्थना पत्र में आगे जिक्र किया है कि प्रधान द्वारा किए गए अतिक्रमण रास्ते व नाले की भूमि को डीएम के आदेश पर संबंधित राज्य व पुलिस की टीम ने जांच कर खाली करने का आदेश दिया था लेकिन लेखपाल के द्वारा पैमाइश ना होने के कारण ग्राम प्रधान के द्वारा पुन : दोबारा अतिक्रमण किया गया है |
महिला ने आरोप लगाया है कि नाली के रास्ते को खाली कराने के लिए प्रार्थना पत्र देने के बाद प्रधान के गुंडों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है | ऐसी स्थिति में पीड़िता ने डीएम से बताया है कि भविष्य में मेरे साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना प्रधान के द्वारा किया जा सकता है | उसने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी जान माल सुरक्षा के लिए गुहार डीएम से गुहार लगाई है |
Leave a Reply