ज़िला प्रशासन के मुताबिक़, “हमने और पुलिस ने किसान नेताओं से इस बारे में बात की है और उन्होंने ऐसे लोगों से जाने के लिए कहा लेकिन वो अपने नेताओं की बात नहीं सुन रहे हैं. ऐसे सभी लोगों पर क़ानून के मुताबिक़ एक्शन लिया जाएगा.” करनाल ज़िला प्रशासन का कहना है कि उन्हें कुछ ऐसी ख़ुफ़िया रिपोर्ट्स मिली हैं कि किसानों की महापंचायत में कुछ लोग लाठी और लोहे की रॉड जैसे हथियार लेकर शामिल हुए हैं.
District Administration urged farmer leaders to ask mischievous elements, who had reached Anaj Mandi, Karnal with sticks, iron rods, to leave the meeting site. It appears that they aren’t listening to farmer leaders. We are warning them to not break the law: IGP Karnal, Haryana pic.twitter.com/NsWZNfZGiX
— ANI (@ANI) September 7, 2021
‘हिंसा में शामिल नहीं होंगे किसान’
वहीं, हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि किसान प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की हिंसा में शामिल नहीं होंगे.
उन्होंने कहा, “अगर यहाँ मौजूद किसी भी शख़्स के पास हथियार है तो वो हममें से एक नहीं है. ये हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने की साज़िश हो सकती है.”
चढ़ूनी ने कहा, “हम किसी भी तरह की हिंसा में शामिल नहीं होंगे और तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक हमारी माँगें पूरी नहीं हो जातीं.”
Leave a Reply