[object Promise]
शुक्लागंज/उन्नाव। जिलाधिकारी उन्नाव के निर्देश पर शुक्रवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को नगरपालिका द्वारा मलीन बस्ती में जाकर उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
[object Promise]
[object Promise]
डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर नगरपालिका गंगाघाट के अंतर्गत वार्ड 8 सीताराम कॉलोनी व वार्ड 23 पश्चिमी गंगाघाट में पालिका ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के रूप मे विशेष अभियान का प्रारंभ किया गया अभियान के अंतर्गत मलीन बस्तियों में बालक,बालिकाओं व महिलाओं के साथ गोष्ठियों के आयोजन करके समाज मे कुरीतियों को हटाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में विभिन्नता, मतभेद, लिंगभेद किशोर बालक बालिकाओं के विचार का समन्वय सहित किशोरियों के साथ अपमानजनक भाषा की पहचान करना इससे होने वाली हिंसा और दुष्प्रभाव पर सुझाव देना,भावनाओं पर नियंत्रण, तनाव पर नियंत्रण, बढ़ते मनोरोग व उसके समाधान की व्यवस्था,हिंसा के लिए आवाज उठाने हेतु जागरूक करने से लेकर पुलिस सहायता हेतु सतर्क रहने को प्रेरित किया गया।
Leave a Reply