गायब हुई हरियाणा की लड़की, गई थी करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने

गायब हुई हरियाणा की लड़की, गई थी करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने

चंडीगढ़/ नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर हरियाणा की रहने वाली एक सिख लड़की करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने गई थी। वहां से लापता हो गई। चार पाकिस्तानी लड़के उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे।

पाकिस्तान पुलिस ने लाहौर और फैसलाबाद के रहने वाले चार लड़कों को दबोचा है। इस मामले को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और अकाली दल नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर बताया कि गायब हुई लड़की मिल गई गई है और पाक रेंजर्स के जरिए उसे वापस भारत भेज दिया गया है।

सिरसा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि पाकिस्तान में हिंदू और सिख लड़कियों को बहका कर प्रेम जाल में फंसाया जा रहा है और फिर उन पर दबाव बनाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है इसलिए करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको बताते जाए कि बीते दिनों पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर कहा था कि करतारपुर कॉरिडोर पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा के दिमाग की उपज है और आने वाले दिनों में यह भारत को सबसे बड़ी चोट पहुंचाने वाला है।

पाकिस्तान सरकार के बड़बोले रेल मंत्री शेख रशीद के करतारपुर कॉरिडोर को लेकर दिए विवादित बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान ने कोई भी साजिश की तो उसे पूरी तरह बेनकाब कर देंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *