[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
कुशीनगर। पडरौना नगर कस्बा बाजार व ग्रामीण अंचलों में दुर्गा पूजा समितियों के कार्यकर्ता शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही दुर्गा पंडाल को भव्य रूप देने में जुटे गए थे । नगर से सटे सिधआ बाजार दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल बनाने के कार्य को आज यहा अंतिम रुप दे दिया गया ।
श्री,श्री 108 श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति सिधुआ बाजार के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि दुर्गा पंडाल के निर्माण में जनपद के पचरुखियां निवासी धनेश प्रसाद,कमलेश श्रीवास्तव ,ज्वाहिर शर्मा, दृारा इस दुर्गा पंडाल को आकर्षक डिजाइन देने में लगे हैं। दशहरा पर्व के दिन यहा बिशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां दुर्गा पूजा व पंडाल देखने के लिए पहुचते हैं।
यह सिलसिला देर रात तक चलता रहता है। उधऱ दुर्गा समिति के अध्यछ संन्तोष गुप्ता की माने तो वे हाल ही के दो मांह पहले नेपाल के मनोकमना मंदिर मे दर्शन करने गए हुए थे ,श्री गुप्ता की माने वहा के मंदिर का नजारा देख अपने सिधुआ बाजार स्थित शारदीय नवरात्र को लेकर यहा नेपाल माडल पशुपतिनाथ मंदिर का रुप दे दिया है ।
Leave a Reply