क्राईम रिपोर्टर- मन्नान अहमद लारी
ब्यारो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय
देवरिया के इंडस्ट्रीयल एरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक बंद पड़ी अटैची फैक्ट्री में आज दिन के करीब 12 बजे आग लग
गई, जिसमें फैक्ट्री मे रखे लाखो की मषीनो सहित कई कीमती सामान जलकर खाक हो गए। आग की लपटो को देख स्थनीय लोगो ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दिया। मौके पर पहुचे अग्निषमन आग बुझाने की कोषिष करने लगे लेकिन आग तेज हवा के चलते फैलती चली गयी। जिससे अन्य जनपदो से अग्निषमन की गाड़िया बुलानी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार षहर के मोहन रोड निवासी मनीष रूंगटा की पुरवा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मनीष इंटरप्राइजेज के नाम से अटैची निर्माण करने की फैक्ट्री है,जो करीब आठ माह से बंद पड़ी थी। बताया जा रहा है कि आग षार्ट षार्किट से लगी। आग की तेज लपटो को देख आस-पास के लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दिया। मौके पर पहुचे फायर ब्रिग्रेड के कर्मियो ने आग बुझाने की कोषिष करने लगे लेकिन हवा तेज होने के कारण आग फैलती चली गयी,जिससे अन्य जनपदो से फायर ब्र्रिगेड की गाड़िया मंगवानी पड़ी।देवरिया,गोरखपुर,कुषीनगर की 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी होने पर डीएम व एसपी भी मौके पर पहुच गए, और आग की विकारलता को देखते हुए स्थानीय लोगो के साथ आग बुझाने की जद्दोजहद में जुट गए। करीब चार घण्टे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री बंद होने के चलते कोई अप्रिय घटना होने से बच गयी।
आग अगर फैल जाती तो हो सकता था बड़ा हादसा
इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फैक्ट्री में जहां आग लगी थी l वहां आस-पास में कई वाहनो की एजेंसी सहित 33/11 केबी के विद्युत केन्द्र भी स्थित है। अगर आग फैलकर बाहर आ जाती तो वाहनो के ऐजेंसी व कई प्रतिश्ठानों का तो नुंकसान होता ही साथ ही विद्युत केन्द्र मे आग लग जाती तो आस-पास के सैकड़ो गांव के लोंगो को कई दिनो तक अंधेरे में गुजारना पड़ता।
Leave a Reply