हाथी का मना हैप्पी बर्थडे, तो देखने वालों ने कहा अरे वाह!

 

डेस्क। Anand Mahindra दुनिया के सफल Businessmen में से एक माने जातें है। वो सोशल मीडिया(Social Media) पर बहुत एक्टिव भी रहते है। Business Tycoon आनंद महिंद्रा अपने Tweets की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं।

दिलचस्प होने के साथ ही उनके ट्वीट्स मोटिवेशनल होते हैं। इसी कड़ी में हाल में ही उन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें कुछ लोग मिलकर हाथी का जन्मदिन सेलीब्रेट करते नज़र आ रहें हैं। हाथी के चारों तरफ लोग खड़े हैं। साथ ही सभी लोग हैप्पी बर्थडे(Happy Birthday) भी बोल रहे है। 

जन्मदिन पर जिस तरह हाथी रिऐक्ट कर रहा है, उसको देख सभी लोग कायल हो गए हैं। हाथी के जन्मदिन के इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मुझे बताया गया है कि यह क्लिप तिरुवनाइकवल मंदिर (Tamil Nadu) के अखिला हाथी के जन्मदिन का है। साथ ही उन्होंने लिखा यह देखने के लिए एक अच्छी क्लिप है कि क्या आपको कभी खुश होने की ज़रूरत है।

बता दें कि आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में एक हाथी खड़ा हुआ है। उसके सामने फलों से भरा हुआ एक थाल रखा हुआ है। और लोग हाथी को उसके जन्मदिन पर हैप्पी बर्थडे बोलते है  और हाथी फल खाता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक-एक कार फल को उठाता है और फिर खा लेते है। और लोग हाथी को हैप्पी बर्थडे टू यू(Happy Birthday to you) बोलते है। वह हैप्पी बर्थडे बोलने पर अपना सिर हिलाकर रियेक्ट भी करता है। इस वीडियो के आनंद महिंद्रा की तरफ से शेयर करने के बाद यूजर भी इसपर जमकर कमेंट कर रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *