पिता और दादा बने हैवान, दो साल तक किया नाबालिग का यौन शोषण

फर्रु खाबाद ।उत्तर प्रदेश के फरु खाबाद जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक पिता और दादा मिलकर नाबालिग बेटी-पोती के साथ काफी समय से दुष्कर्म कर रहे थे। एएसपी के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिता फरार है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित लड़की ने अपनी नानी के पास पहुंचकर उसे आपबीती सुनाई। लड़की की मां की मौत हो चुकी है। 14 वर्षीय लड़की आठवीं कक्षा की छात्रा है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली शहर के मोहल्ला घोड़ानखास दरीबा (पश्चिम) निवासी एक महिला ने एएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है, उसकी बड़ी नातिन 14 साल की और छोटी 12 साल की है। बड़ी नातिन का यौन शोषण उसका पिता दो साल से कर रहा था और दादा आठ महीने से। उसके दामाद ने जब छोटी बेटी को भी अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया, तब दोनों लड़कियां भागकर नानी के पास आईं और उसे अपनी आपबीती सुनाई।
महिला ने कहा है कि 16 वर्ष पहले उसकी बेटी की शादी मोहल्ले के ही युवक के साथ हुई थी। उसकी बेटी ने दो साल के अंतराल पर दो लड़कियों को जन्म दिया। पति के उत्पीडन से परेशान होकर उनकी बेटी की छह साल पहले मौत हो गई। इसके बाद वह अपनी दोनों नातिनों को अपने घर बुला लाई थी। कुछ साल बाद दोनों बच्चियां जब बड़ी हुईं, तब उसने अपने दामाद से बेटियों के पालन-पोषण का खर्च उठाने के लिए कहा, तब वह दोनों बेटियों को अपने घर ले गया और हैवानियत की।
महिला के मुताबिक, दोनों बेटियां दो दिन पहले भागकर नानी के घर आई और आपबीती सुनाई। बड़ी नातिन ने बताया कि उसका पिता और दादा उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। पिछले दिनों उसने छोटी बेटी को भी हवस का शिकार बनाना चाहा, लेकिन विरोध के कारण सफल नहीं हो पाया। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया, पीडिघ्त लड़की की नानी की शिकायत पर उसके दादा और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडिघ्त किशोरी का भी बयान दर्ज किया गया है।

Read More : भारत भूमि ही मेरी मां है: मोदी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *