भारत ने चीन को दिया जोरदार झटका, ऐप बैन के साथ ऐसे पहुंचाया दोहरा नुकसान

[object Promise]

नई दिल्ली, टेक डेस्क. कोरोना वायरस के दौर में चीन की छवि को वैश्विक स्तर पर काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही कारोबारी लिहाज से भी चीन को नुकसान उठाना पड़ा है। चीन को कारोबारी लिहाज से भारत ने सबसे गहरी चोट पहुंचायी है। जहां कोरोना वायरस के दौर में कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने चीन से दूरी बनाई है और भारत की तरफ रुख किया है। वहीं ऐप बैन के जरिए भी चीन का गहरी कारोबारी चोट पहुंची है। आपको बता दें कि भारत ने कई सारी योजनाओं को चालू किया था, जिससे विदेशी कंपनियों को चीन से भारत लाने में मदद मिल सके।

[object Promise]
यूनियन आईटी एडं कम्यूनिकेशन मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद ने बैंग्लुरू समिट के 23वें एडिशन के उद्धाटन समारोह में कहा कि कोरोना वायरस के दौरान Apple की 11 में से 9 ऑपरेटिंग यूनिट के साथ कंपोनेंट मेकर यूनिट चीन से भारत शिफ्ट हुई हैं।

11 में से 9 मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट शिफ्ट हुईं भारत 

यूनियन आईटी एडं कम्यूनिकेशन मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद ने बैंग्लुरू समिट के 23वें एडिशन के उद्धाटन समारोह में कहा कि कोरोना वायरस के दौरान Apple की 11 में से 9 ऑपरेटिंग यूनिट के साथ कंपोनेंट मेकर यूनिट चीन से भारत शिफ्ट हुई हैं। प्रसाद ने एक वर्चुअली समिट को संबोधित करते हुए कर्नाटक के चीफ मिनिस्टर बी एस येदियुरप्पा से कहा कि iPhone बनाने वाली कंपनी ने बैंग्लोर को iPhones मैन्युफैक्चरिंग के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि अब बैंग्लोर देश और दुनियाभर के लिए iPhone बनाने का काम करेगा।

भारत में शुरू हुआ iPhone का निर्माण 

केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया पहल का ही नतीजा था कि Apple ने जुलाई में चेन्नई के पास Foxconn प्लांट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 11 का निर्माण शुरू किया। यह पहली बार है जब Apple भारत में अपना टॉप ऑफ द लाइन iphone बना रहा है, जो Made in India होगा। साथ ही Apple की तरफ से इस साल चेन्नई के Foxconn प्लांट में iPhone SE की असेंबलिंग शुरू की गई है।

अन्य कंपनियों ने भी किया भारत में निवेश 

iPhone मेकर कंपनी iPhone XR की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए भी Foxconn प्रोडक्शन प्लांट को चुना है। Apple भारत में मैन्यूफैक्चरिंग करके Samsung और Xiaomi जैसे स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को टक्कर देना चाहती है, जिन्होंने पहले ही भारत में करोड़ों रुपये का निवेश किया हुआ है। ताइवान स्थित Foxconn आंध्रप्रदेश की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेंटर में Xiaomi के लिए भी डिवाइस निर्माण करने का काम करेगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *