शहरी अजीविका केन्द्र के अन्तर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 3 जनवरी से

[object Promise]

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर सम्बन्धी कार्य 16 मई से

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 01 जनवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि सरकारी गजट के अनुसार भारत की जनगणना 2021 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकान गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का अद्यतनकरण किये जाने सम्बन्धी कार्य 16 मई 2020 से 30 जून 2020 के दौरान किया जायेग।

सुलतानपुर। शहरी अजीविका केन्द्र के अन्तर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से विकास भवन के सभागार में विभिन्न तिथियों में सम्पन्न होगा। यह जानकारी देते हुए प्रबन्धक शहरी अजीविका मिशन केन्द्र ने बताया कि फिजियोथिरेपिस्ट, स्वीपर, माली, कहार, चैकीदार, एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, चपरासी, वार्ड ब्वाय का साक्षात्कार 3 जनवरी को, डाटा एन्ट्री आपरेटर, लैब असिस्टेन्ट का 4 जनवरी को तथा स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन का साक्षात्कार 6 जनवरी को सम्पन्न होगा।

दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन किये जाने सम्बन्धी बैठक 4 जनवरी को

सुलतानपुर 01 जनवरी/ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन किये जाने सम्बन्धी बैठक 4 जनवरी को अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय ने दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *