बेटी का शव कंधे पर उठाकर 10 किलोमीटर चला पिता, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़| अक्सर कोई न कोई ऐसी घटना हमारे सामने आ जाती है जिसे देख हमारा दिल दहल जाता है। मानवता सवालों के घेरे में होती है और अनगिनत सवाल हमारे मन को झझकोरने लगते हैं। खबर छत्तीसगढ़ के ग्राम सरगुजा जिले की है जहां एक पिता अपनी बेटी जा शव कंधे पर लेकर जा रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां ही नहीं बटोर रहा बल्कि कई सवालों को भी जन्म दे रहा है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस मामले की कड़ी जांच करने के आदेश दिए हैं। वही खबर यह भी आ रही है कि तकरीबन 10 किलोमीटर तक पिता अपनी बेटी के शव को कंधे पर लेकर चला है। सूत्रों के मुताबिक लखनपुर गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह बच्ची की मौत हो गई। गाड़ी के पहुंचने से पूर्व ही पिता ने अपनी बेटी को कंधे पर उठाया और लेकर चले गए।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची का ऑक्सीजन लेवल काफी हद तक कम था वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। स्वास्थ्य केंद्र में उसका उपचार आरम्भ हुआ लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और सुबह उसकी मौत हो गईं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *