[object Promise]
ब्यूरो चीफ राकेश कुमार
जनपद प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैगंबरपुर गांव के पास मनसैता नदी में एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई लाश पूरी तरह से गुब्बारे की तरह फूल चुकी थी । आपको बता दें कि सुबह नगरवासी जब शौच के लिए निकले तभी उन्हें नदी के पास अज्ञात युवती की लाश तैरती हुई दिखाई पड़ी यह ख़बर धीरे-धीरे जंगल में लगी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई ।
लोग धीरे-धीरे नदी के पास लोगों का जमावड़ा होने लगा घटना की सूचना तत्काल थर्रवाई थाना क्षेत्र के पुलिस को दी गई । मौके पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह लाश को बाहर निकलवाया लाश पूरी तरह से फूल चुकी थी युवती ने नीले कलर का टाप व क्रीम कलर की लैगी पहन रखी है । बहुत प्रयास करने के बाद भी लाश की पहचान नहीं हो सकी खबर लिखे जाने तक लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी
।
Leave a Reply