MAHARASHTRA: महाराष्ट्र में बड़ी हलचल उद्धव ठाकरे की ताजपोशी से पहले, अजित पहुंचे शरद पवार के घर

MAHARASHTRA: महाराष्ट्र में बड़ी हलचल उद्धव ठाकरे की ताजपोशी से पहले, अजित पहुंचे शरद पवार के घर

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ आज उद्धव ठाकरे लेने जा रहे हैं। वे महाराष्ट्र के 18वें सीएम होंगे। वे अपना शपथ ग्रहण समारोह शिवाजी पार्क में शाम 6 बजकर चालीस मिनट पर लेंगे।विधानसभा चुनाव में 56 सीटें जीतने वाली शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने जा रही है। उद्धव ठाकरे के साथ तीनों ही पार्टियों के दो-दो नेता भी शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविन्द केजरीवाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है।

LIVE अपडेट…
– उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के घर पहुंच गए हैं। लगता है बड़ा एलान हो सकता है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि यह सरकार 5 साल चलेगी और जो कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय किया गया उसके हिसाब से चलेगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद भी कोई परेशानी होने वाली नहीं है। बीजेपी के बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि वह अब विपक्षी पार्टी है और उनका काम ऐसी बातें करना है। रिमोट कंट्रोल के मुद्दे पर बालासाहेब थोराट ने कहा कि यहां कोई रिमोट कंट्रोल नहीं है, इस सरकार में सब मिलजुल कर के काम करेंगे


-सूत्रों ने बताया कि एनसीपी की ओर से अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

-डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन मुंबई पहुंच गए हैं। वे आज शिवसेना प्रमुख और ‘महा विकास अघाड़ी’ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में राज्य की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

-शिवाजी पार्क में स्थित शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के समाधि स्थल को आज सजाया गया है।

-शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर फिर विरोधियों पर तंज कसते हुए ‘How’s the Josh?’ जय महाराष्ट्र!

-मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘शनिवार वाड़ा’ के तर्ज पर मंच बनाया गया है। शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आपको बताते जाए कि शनिवार वाड़ा, पुणे में है और वो जगह है जहां से पेशवाओं का राज चलता था।

अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी…
-बारामती, धुले और सोलापुर के किसान अजित पवार के घर के बाहर पहुंच गए हैं। किसानों की मांग है कि अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया जाए, अगर ऐसा नहीं होता है तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।

मुंबई का शिवाजी पार्क गुरुवार को एक और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन जाएगा। यह पहला मौका होगा कि पिछले कई दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति को नियंत्रित करने वाले ठाकरे परिवार का कोई व्यक्ति पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *