सोलह वर्षीय पूजा को फांसी पर झूलते हुए पाया गया

[object Promise]

रिपोर्टर विवेक चौबे

कांडी: – थाना क्षेत्र अतर्गत ग्राम-ढ़बरिया निवासी-कृष्णा चंद्रवंशी की सोलह वर्षीय पुत्री-पूजा कुमारी की मौत फांसी से हो गई। बताते चलें कि यह खबर शुक्रवार तकरीबन 10 बजे की है।।प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा कांडी से ट्यूशन पढ़ कर घर पहुंची। उसके कुछ ही देर बाद घर में फांसी पर झुलते हुए पाई गई। वहीं लोगों का कहना है कि अगर वो आत्महत्या करती तो कच्चे मकान के दीवार से सटी हुई थी तो दिवार पर पैर रगड़न वैगरह का निसान जरूर होता।

लड़की रहस्यमय तरीके से फांसी पर झूलते हुए पाई गई है। लड़की फांसी के दौरान क्या दरवाजा भी अंदर से बंद नहीं करती। जबकि दरवाजा खुला था। घर में दो सदस्य मृतिका के पापा ऑर मम्मी हैं,लेकिन उस समय कोई घर पर नहीं था। फांसी से मौत होने की खबर पाकर घटना स्थल पर कांडी थाना प्रभारी- विजय कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी -विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृश्य में तो आत्महत्या नहीं है। यह हत्या है ऑर पुरा शक लड़की के पिता के उपर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया है।

पुलिस भी इस पहेली को नहीं सुलझा पाई है अब तक कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस इस मामले की जांच पूरी कोशिश के साथ कर रही है। वहीं विजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं लड़की की मौत की सनसनी आग की तरह फैल गई ऑर कांडी में भी यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *