[object Promise]
पीलीभीत गजरौला क्षेत्र के गांव अटकोना में आज एक वन्य जीव बारहसिंघा आबादी में घुस आया जिसको देखकर कुत्तो ने उसे दौड़ा लिया और उसके कई जगह काट भी लिया बारहसिंघा अपनी जान बचाने को भागता रहा और कुत्ते उसे दौड़ाते रहे जब यह गांव बालों ने देखा तो वह बारहसिंघे को बचाने को दौड़े और आखिर उन्होंने उसकी जान उन कुत्तों से बचा ली जिसकी सूचना गांव बालों ने वन विभाग को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सामाजिक वानिकी के रामाधार ने मौके पर जाकर बारहसिंघे को कब्जे में लिया ।
और उपचार के लिए ले गए उपचार कराने के बाद जंगली जानवर बारहसिंघे को बापस जंगल मे छोड़ दिया गया ।इस मामले में गांव बालों ने एक सराहनीय कार्य किया एक वन्य जीव की रक्षा करके बरना ये वन्य जीव भी कुत्तों का निबाला बन जाता।गजरौला क्षेत्र में बीते कई दिनों से कुत्ते जंगली वन्य जीवों पर हमला कर रहे हैं लेकिन वन विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है।
Leave a Reply