UP Latest News : योगी सरकार ने 31 मई तक बढ़ा दिया Lockdown

[object Promise]

Lockdown in UP: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को योगी सरकार ने 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में आंशिक लॉकडाउन 31 मई की सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। इससे पहले लॉकडाउन को 24 मई सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ाया गया था, लेकिन अब इसे 31 मई सुबह तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी हुई है, लेकिन गांवों में फैलते कोरोना संक्रमण ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस द्वितीय लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है। प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

प्रदेशवासियों की ओर से भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में 31 मई की प्रातः 07 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया गया है। वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।

इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी जाएं। कोरोना के मामलों में भारी कमी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी कमी आ गई है। इसके साथ रिकवरी रेट 93.2 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यूपी शनिवार को एक दिन में कोरोना के 6046 नए केस मिले। प्रदेश के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि 17,540 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद भी प्रदेश की योगी सरकार लॉकडाउन समाप्त करने की जल्दबाजी में नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *