रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदूल हसन
राहुल गांधी पहुँचे नंदमहर धाम,किया दर्शन पूजन
अमेठी.।।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचकर सबसे पहले राहुल ने गौरीगंज के नंद महर धाम के दर्शन किए। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें उन्होंने रोजगार, नोटबंदी, जीएसटी समेत कई अहम मुद्दे उठाकर पीएम मोदी को निशाने पर लिया। राहुल ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि चौकीदार ने अमेठी और रायबरेली के लोगों के रोजगार और कारखाने की चोरी की है। पीएम मोदी रिक्त पड़ी 22 लाख सरकारी नौकरियों को भरना नहीं चाहते हैं। राहुल ने कहा कि पिछले 70 सालों में नोटबंदी और जीएसटी जैसी हरकत किसी ने नहीं की। राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम ने सारे पैसे अंबानी की जेब में डाला।
नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबन्दी कर हिंदुस्तान के लोगो को लाइन में खड़ा किया। वहीँ GST को लेकर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गब्बर सिंह टैक्स लागू किया, जिससे व्यापार तबाह हो गए। उन्होंने न्याय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हर महीने 1 तरीख को खाते में न्याय योजना के तहत 6 हजार रुपए जाएगा। 1 तारीख को 9 बजे सुबह आपके एकाउंट में पैसा आ जायेगा। न्याय योजना से सभी को फायदा होगा।।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते है कि अमेठी में काम नही किया। 6 नेशनल हाइवे, सीआरपीएफ, पेट्रोलियम इंस्टीयूट,गौरीगंज में फ्लाई ओवर,ट्रिपल आईटी को बनवाया। नरेंद्र मोदी ने सेंटर स्कूल चोरी किया। हिंदुस्तान पेपर मिल को महाराष्ट्र भेजा। 50 कारखाने नरेंद्र मोदी ने आपके हाथ चोरी किया और नैट्रिप योजना को महाराष्ट्र भेजा।
उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो किसानों को कर्जा माफ होगा। 2019 के बाद कांग्रेस नया कानून लाएगी, जिसके तहत कर्जा न लौटने की वजह से कोई किसान जेल नही जाएगा। विधानसभा,लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। 1 साल के अंदर 22 लाख नौकरियां युवाओ को दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी 10 लाख युवाओ को पंचायत में रोजगार देगी।।
*राहुल ने अमेठी से किया वादा*
राहुल ने जनता को आश्वासन दिया कि अगर उकी सरकार सत्ता में आती है तो वे 5 सालों में 3 लाख 60 हजार रुपये जनता के खाते में डाले जाएंगे। लोकसभा, विधानसभा और राज्यसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। यहां तक कि युवाओं को रोजगार के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। कांग्रेस की सरकार आने पर रिश्वत खोरी का काम भी नहीं होगा। राहुल ने आश्वासन दिया कि अमेठी में भाजपा सरकार द्वारा छीनी गई 50 फैक्ट्रियों के बदले वे 100 फैक्ट्रियों वाला फूडपार्क अमेठी को देंगे। उन्होंने मोदी को डरपोक बताया और चैलेंज किया कि अगर उमें हिम्मत है तो सामने आकर जवाब दें। प्रधानमंत्री मोदी हवाई जहाज से चीन जाते हैं पर डोकलाम के मुद्दे पर कोई भी बात नहीं करते हैं।
*ऐसी बेवकूफी वाजपेयी जी ने भी नहीं की’*
राहुल ने कहा, ‘देश में कोई भी एक युवा यह नहीं कहेगा। हां, चौकीदार ने मुझे नौकरी दी क्योंकि बेरोजगारी दर पिछले 45 वर्षों में सबसे ज्यादा है। नरेंद्र मोदी जी 70 साल में नोटबंदी जैसी बेवकूफी किसी ने नहीं की। गरीबों का पैसा छीनने का काम एक ही प्रधानमंत्री ने किया है वह है नरेंद्र मोदी ने। वाजपेयी ने भी नहीं किया।
इनकी रही उपस्थिति
सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दूबे, धीरज श्रीवास्तव,एमएलसी दीपक सिंह,जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा,पूर्व प्रत्याशी फतेहबहादुर, मो नईम,मोहित गुप्ता,मो सुल्तान, प्रवक्ता अनिल सिंह,पंकज सिंह,चुन्नू सिंह आदि रहे उपस्थिति।
Leave a Reply