HARYANA: मुरथल में महिला को अगवा कर तीन लोगों ने किया गैंगरेप

[object Promise]

सोनीपत। हरियाणा महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना थम नहीं रही है। अब एक और गैंग रेप की घटना सामने आई है। हरियाणा के मुरथल में पति और बेटी के साथ सोनीपत जा रही एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान जींद जिले के शीला खेरी गांव के विजय के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार सुबह मुरथल के एक ढाबे में भोजन के बाद अपने पति और बेटी के साथ लौट रही थी जब उसका अपहरण कर लिया गया और कैंटर में उसका गैंगरेप किया गया।

उसने पुलिस को कैंटर के रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी विजय, सोनू और सुमेर के नाम से एक-दूसरे को बुलाते थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान जींद जिले के शीला खेरी गांव के विजय के रूप में हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *